प्रदेश का सबसे बड़ा संग्रहालय अल्बर्ट हॉल है। जो प्रदेश की राजधानी जयपुर के राम निवास बाग में स्थित है। इस संग्रहालय की नींव रामसिंह द्वितीय के शासन काल में 1876 ई. में प्रिंस ऑफ वेल्स अल्बर्ट एडवर्ड के द्वारा रखी गई थी।
इसका निर्माण सैमुअल स्विंटन जैकब, मीर तुजुमूल हुसैन की सहायता से डिजाइन एवं पर्यवेक्षण किया गया था।
इसका निर्माण कार्य माधो सिंह द्वितीय के समय में पूरा हुआ और उद्घाटन वर्ष 1887 में सर एडवर्ड बेडफोर्ड के द्वारा किया गया था।
यह म्यूजियम राजस्थान का प्रथम म्यूजियम है।
इसमें प्राचीनकालीन मिश्र की ममी रखी गई है।
सबसे बड़ा संग्रहालय है।
इस संग्रहालय में कई पुराने चित्र, दरियां, हाथीदांत, कीमती पत्थर, मूर्तियां आदि को संरक्षित किया गया है।