राजस्थान में पर्यटन को उद्योग का दर्जा किस बजट में दिया गया?
1. वर्ष 2019-20
2. वर्ष 2020-21
3. वर्ष 2021-22
4. वर्ष 2022-23
उत्तर- 4
2. वर्ष 2020-21
3. वर्ष 2021-22
4. वर्ष 2022-23
उत्तर- 4
राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट
- 22 से 24 जुलाई, 2022 तक जयपुर में आयोजन किया जाएगा।
- मार्ट के तहत 12 मई को होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर से रोड शो की शुरुआत की गई। इन रोड शो का आयोजन राज्य सहित देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएंगी। जिनका उद्देश्य राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अनुकूल पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देना है। साथ ही राजस्थान पर्यटन के क्षेत्र में निवेश करने के लिए निवेशकों की पहली पसंद है।
राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति
- राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार अग्रिम आदेशों तक कोटा विश्वविद्यालय, कोटा की कुलपति प्रो. नीलिमा सिंह को प्रदान किया है।
उदयपुर में बर्ड पार्क का लोकार्पण
- 12 मई, 2022 को झीलों की नगरी उदयपुर जिले के गुलाबबाग में प्रदेश का पहला बर्ड पार्क का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा किया गया। इसके निर्माण में करीब 11.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जिसका वहन पर्यटन विभाग, वन विभाग, नगर निगम और यूआईटी द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। यह करीब 3.85 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है।
- जिले में पैंथर की संख्या को देखते हुए पैंथर संरक्षण के लिए 'पैंथर रेस्क्यू सेंटर' स्थापित करने की भी घोषणा की।
- उदयपुर जिले के 31 प्रतिशत भू-भाग पर वन क्षेत्र है।
0 Comments
Post a Comment