टोक्यो ओलम्पिक के बेहतर प्रदर्शन के बाद अब भारतीय पैरालंम्पिक में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत की अवनि लेखरा (Avani Lekhara) ने शूटिंग में स्वर्ण पदक जीत कर देश को गौरवान्वित किया है। साथ ही पुरुषों की डिस्कस थ्रो में योगेश कथुनिया (Yogesh Kathuniya) ने रजत पदक जीता, तो भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में देवेंन्द्र झाझरिया (Devendra Jhajharia) ने भी रजत पदक जीता जबकि सुंदर सिंह गुर्जर (Sundar Singh Gurjar) ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।
अवनि लेखरा
भारतीय पैरा शूटर अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीताकर इतिहास रच दिया है। टोक्यो पैरालंपिक में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है।
योगेश कथुनिया ने जीता डिस्कस थ्रो में रजत पदक
पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत के योगेश कथुनिया ने रजत पदक जीता। उन्होंने 44.38 मीटर का थ्रो फेंक कर पदक अपने नाम किया। ब्राजील के बतिस्ता डॉस सैंटोस क्लॉडनी ने 45.25 मीटर के थ्रो के साथ इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक और क्यूबा के डियाज अल्दाना लियोनार्डो ने कांस्य पदक जीता।
वहीं डिस्कस थ्रो में विनोद कुमार ने कांस्य पदक जीता है। हालांकि विनोद कुमार के रिजल्ट को बाद में क्वालिफिकेशन विवाद की वजह से रोक दिया गया।
भाला फेंक स्पर्धा देवेंद्र व सुंदर ने जीते पदक
भारतीय एथलीट ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में देवेंद्र झाझरिया रजत पदक जीतने में सफल रहे। वहीं सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।
एफ-46 कैटेगरी में भाग लेते हुए देवेंद्र ने 64.35 मीटर का थ्रो किया, वहीं सुंदर ने 64.0 मीटर थ्रो किया था।
भाविना बेन पटेल ने जीता टेबल टेनिस में रजत पदक
टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भाविना बेन पटेल ने टेबल टेनिस में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह टेबल टेनिस में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। उन्हें फाइनल में वर्ल्ड नंबर एक चीनी खिलाड़ी झोउ यिंग ने पराजित किया।
निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता रजत पदक
पुरुषों की T47 हाई जंप में निषाद कुमार ने 2.06 मीटर की जंप के भारत को रजत पदक दिलाया।
स्वरूप उनहालकर ने जगाई पदक की आस
भारत के स्वरूप उनहालकर पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में के फाइनल में पहुंच गए हैं। वह सातवें सातवें स्थान पर हैं। अब स्वरूप से भी पदक की उम्मीद होगी।