तम्बाकू Tobacco
- वैज्ञानिक नाम: निकोटिएना टोबेक्कम
- कुल: सोलेनेसी
- तम्बाकू पत्तियों से प्राप्त किया जाता है।
- पत्तियों में 1-8% तक निकोटिन नामक एल्केलॉयड पाया जाता है, तम्बाकू का प्रयोग कई तरह से किया जाता है।
हानि
- तम्बाकू के निरंतर प्रयोग से मुंह, जीभ, गले व फेफड़ों आदि का कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।
- तंबाकू में उपस्थित निकोटिन धमनियों की दीवारों को मोटा कर देती है जिससे रक्तदाब व हृदय स्पंदन की दर बढ़ जाती है।
- गर्भवती महिलाओं द्वारा तंबाकू का सेवन करने पर भ्रूण विकास की गति मंद पड़ जाती है।
- सिगरेट के धुएं में उपस्थित कार्बन मोनोऑक्साइड लाल रुधिर कणिकाओं को नष्ट कर रुधिर की ऑक्सीजन परिवहन की क्षमता को कम कर देती है।
- सिगरेट, बीड़ी आदि के दुष्प्रभाव उसका सेवन करने वाले के साथ पास बैठने वाले पर भी पड़ता है क्योंकि वातावरण में फैला निकोटिन युक्त धुआं हवा के साथ उनके फेफड़ों में भी पहुंचता है।
- यही कारण है कि कानून बनाकर सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर रोक लगा दी गई है।
- विश्व में प्रतिवर्ष 80 लाख से ज्यादा लोग तंबाकू के उपयोग करने के कारण असामयिक मौत के शिकार हो जाते हैं। इनमें से 50 लाख तम्बाकू के प्रत्यक्ष सेवन से तथा 10 लाख की मृत्यु अप्रत्यक्ष सेवन से होती है।
अफीम Opium
- अफीम पादप, पैपेवर सोमनिफेरम के कच्चे फल से प्राप्त दूध के सुखाने से बनता है।
- दूध में लगभग 30 प्रकार के एल्केलॉयड पाए जाते हैं।, इनमें मार्फीन, कोडिन, निकोटिन, सोमनिफेरिन, पैपेवरिन प्रमुख है।
- मार्फीन व कोडिन का प्रयोग दर्द निवारक दवा बनाने में किया जाता है।
रक्तचाप Blood Pressure
- रक्तचाप मापने वाले यंत्र को स्फाइग्नोमैनोमीटर कहते हैं। 1733 ई. में स्टीफन हेल्स ने पहली बार रक्तचाप घोड़ों में मापा, 1983 ई. में कापलन ने रक्तचाप को परिभाषित किया।
कैडमियम प्रदूषण, निम्नलिखित में से किस रोग का कारक है?
मूत्र के पीले रंग के रंग के लिए कौन सा वर्णक जिम्मेदार है,
— यूरोक्रोम