हिमालय पर्वत श्रृंखला को पूरे विश्व में प्रमोट करके मध्यप्रदेश की पर्वतारोही भावना डेहरिया ने 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस्' में अपना नाम दर्ज कराया है।
भावना ने कोयम्बटूर की संस्था ट्रांसेंड एडवेंचर्स और स्नो लेपर्ड एडवेंचर्स द्वारा इसी साल 15 अगस्त, 2020 को आयोजित एक ऑनलाइन इवेंट में 995 अन्य प्रतिभागियों के साथ भाग लेकर अपना नाम इस रिकॉर्ड में दर्ज किया।
भावना छिंदवाड़ा के गांव तामिया में जन्मी हैं। उन्होंने 22 मई, 2019 को माउंट एवरेस्ट फतह किया था।
इन्हें फतह कर चुकी है
भावना माउंट एवरेस्ट सहित दुनिया के चार महाद्वीपों के सबसे ऊंचे शिखर पर तिरंगा फहरा कर देश का नाम रोशन कर चुकी है।
वे अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के माउंट कोजीअस्को को फतह कर चुकी है।
0 Comments
Post a Comment