नोबेल पुरस्कार 2021
Nobel Prize 2021
फिजियोलॉजी या मेडिसिन
- मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड जूलियस (David Julius) और अर्डेम पटापौटियन (Ardem Patapoutian) को संयुक्त रूप से दिया गया है। उन्हें तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की खोज के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।
- “for their discoveries of receptors for temperature and touch.”
रसायन विज्ञान
- रसायन विज्ञान में जर्मनी में जन्मे बेंजामिन लिस्ट और ब्रिटॉन डेविड मैकमिलन को अणुओं की खोज के लिए 2021 के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।
- उनके रासायनिक टूलकिट का उपयोग नई दवाओं की खोज और ऐसे अणु बनाने के लिए किया गया है, जो सौर कोशिकाओं में प्रकाश को ग्रहण कर सकते हैं।
अर्थशास्त्र
- अमेरिका के डेविड कार्ड, जोशुआ डी. एंग्रिस्ट और गुइडो इम्बेन्स को अर्थशास्त्र के लिए 2021 का नोबेल पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई है।
साहित्य नोबेल पुरस्कार
- वर्ष 2021 का साहित्य नोबेल पुरस्कार तंजानिया के उपन्यासकार अब्दुलरजक गुरनाह को दिया गया है। उन्हे उपनिवेशवाद के प्रभावों और शरणार्थियों की स्थिति के करुणामय चित्रण को लेकर सम्मानित किया गया है। उनकेे चौथे उपन्यास 'पैराडाइज' ने उन्हें लेखक के रूप में पहचान दिलाई है।
नोबेल शांति पुरस्कार 2021
- मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव को दिया गया।
- दोनों को यह पुरस्कार अभिव्यक्ति की आजादी की सुरक्षा की कोशिशों के लिए मिला है।
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान में लद्दाख के लेह, में दुनिया के सबसे बड़े खादी राष्ट्रीय ध्वज (225 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा) के अनावरण के खादी ग्रामोद्योग आयोग ने किया।
0 Comments
Post a Comment