विश्व की उष्णकटिबंधीय घासभूमि का स्थानीय नाम एवं अविस्थिति
- स्थानीय नाम अवस्थिति
- सवाना - सूडान (अफ्रीका)
- कैम्पोस - ब्राजील
- सेराडो - ब्राजील
- लानोज - कोलम्बिया एवं वेनेजुएला
- साहेल (अकेसिया सवाना) - लाल सागर से लेकर अटलांटिक महासागर तक एक पट्टी के रूप में अफ्रीका महाद्वीप में विस्तारित।
विश्व की प्रमुख शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि का स्थानीय नाम एवं अवस्थिति
स्थानीय नाम अवस्थिति
- पम्पाज - अर्जेंटीना, उरुग्वे एवं ब्राजील
- वेल्ड - दक्षिण अफ्रीका
- कैण्टरबरी - न्यूजीलैण्ड
- डाउंस - ऑस्ट्रेलिया
- स्टेपी - यूरेशिया (पूर्वी यूरोप एवं मध्य एशिया)
- पुस्ताज - हंगरी
- प्रेयरीज - उत्तरी अमेरिका
प्रेयरीज घास के मैदान
- प्रेयरीज घास के मैदान विश्व की प्रमुख शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि हैं। ये घास के मैदान उत्तरी अमेरिका में पाए जाते हैं। इन्हें 'विश्व की रोटी की टोकरी' नाम से जाना जाता है।
महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए
निम्न में से कौन शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि नहीं है?
अ. पम्पाज ब. लानोज
स. पुस्ताज द. कैण्टरबरी
उत्तर— ब
कनाडा के मध्य अक्षांशीय घास के मैदान कहलाते हैं?
अ. प्रेयरी
ब. पम्पास
स. स्टेपी
द. डाउन्स
उत्तर— अ
निम्नलिखित में से उष्ण कटिबंधीय घास के मैदान हैं?
1. कैम्पोस
2. पम्पास
3. सवाना
4. स्टेपी
कूट:
अ. 1 और 4
ब. 1 और 3
स. 2 और 3
द. 1 और 2
उत्तर— ब
निम्नलिखित में से कौन शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि है?
अ. सवाना
ब. कैम्पोस
स. वेल्ड
द. लानोज
उत्तर— स
निम्न में से कौन शीतोष्ण कटिबंधीय घासभूमि है?
अ. सवाना
ब. कैम्पोस
स. वेल्ड
द. लानोज
उत्तर— स
अर्जेण्टीना में पाये जाने वाले शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान को क्या कहा जाता है?
अ. वेल्ड ब. लानोज
स. पम्पास द. स्टेपी
उत्तर— स
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सही उत्तर का चयन कीजिए-
सूची-I (घासभूमियां) सूची-II (अवस्थिति)
A. पम्पास 1. उत्तरी एशिया
B. डाउन्स 2. ऑस्ट्रेलिया
C. स्टेपी 3. अर्जेंटीना
D. प्रेयरी 4. उत्तरी अमेरिका
कूट:
A B C D
अ. 3 2 4 1
ब. 3 2 1 4
स. 2 3 4 1
द. 2 3 1 4
उत्तर - ब
सुमेलित नहीं है—
अ. कैंटरबरी — न्यूजीलैंड
ब. वेल्ड — दक्षिण अफ्रीका
स. पार्कलैंड — ब्राजील
द. लानोज - वेनेजुएला
उत्तर— स
निम्न में से कौन उष्ण कटिबंधीय घासभूमि कहलाते हैं?
अ. लोनाज
ब. वेल्ड
स. प्रेयरी
द. स्टेपी
उत्तर— अ
निम्नलिखित में सही सुमेलित है-
अ. डाउन्स - ऑस्ट्रेलिया
ब. कैम्पास - ब्राजील
स. पार्कलैंड - अफ्रीका
द. उपर्युक्त सभी
उत्तर— द
निम्नलिखित में सही सुमेलित नहीं है—
अ. दक्षिण अफ्रीका— वेल्ड
ब. अर्जेंटीना — पम्पास
स. ऑस्ट्रेलिया — डाउंस
द. ब्राजील — लानोज
उत्तर— द
दक्षिण अफ्रीका में चरागाह क्षेत्र को क्या कहा जाता है?
अ. डाउन्स
ब. स्टेपी
स. प्रेयरी
द. वेल्ड
उत्तर— द
पम्पास एवं स्टेपी निम्नलिखित में से किस श्रेणी में आते हैं?
अ. उच्च अक्षांशीय घासभूमि
ब. मध्य अक्षांशीय घासभूमि
स. निम्न अक्षांशीय घासभूमि
द. उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर— द
पटाना नामक उष्ण कटिबंधीय घास के मैदान निम्न में से किस देश में पाये जाते हैं?
अ. ब्राजील ब. हंगरी
स. श्रीलंका द. इण्डोनेशिया
उत्तर— स
सवाना घासभूमियां मुख्यत: कहां पायी जाती है?
अ. मध्य एशिया में
ब. उत्तरी अमेरिका में
स. उत्तरी मध्य अफ्रीका में
द. ऑस्ट्रेलिया में
उत्तर— स
दक्षिण अमेरिका में घास के मैदान को किस नाम से जाना जाता है?
— लानोज
पैडंग से क्या तात्पर्य है?
- दक्षिण-पूर्व एशियाई उष्ण कटिबंधीय घासभूमि
विश्व के कुल भू-भाग के लगभग कितने भाग पर घासभूमियों का विस्तार पाया जाता है?
- 1/5 भाग पर
भारत में घास के मैदान
- उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में ‘बुग्याल’ नामक उच्च अक्षांशीय अल्पाइन घासभूमियां पाई जाती है।
- ‘बुग्याल’ हिम रेखा और वृक्ष रेखा के मध्य का क्षेत्र होता है।
- बन्नी घासभूमि गुजरात के कच्छ जिले में अवस्थित है।
- तराई-दुआर घासभूमि तराई पट्टी के मध्य एक उष्णकटिबंधीय और उपोष्ण कटिबंधीय घासभूमि, सवाना और झाड़ी भूमि के रूप में भारत के उत्तराखंड से लेकर उत्तरी पश्चिम बंगाल तक संकरी पट्टी में फैली हुई है।