भारत और बांग्लादेश के बीच 55 सालों से बंद चिलहटी हल्दीबाड़ी रेल लिंक को फिर से शुरू किया गया है। 1965 में भारत पाकिस्तान युद्ध के समय इस रेल लिंक को बंद कर दिया गया था। इसकी मदद से अब पश्चिम बंगाल और असम तक संपर्क हो जाएगा।
अगले वर्ष जी-7 शिखर सम्मेलन आयोजित होगा?
ब्रिटेन में आयोजित होने वाले शिखर सम्मेलन में भारत को भी आमंत्रित किया गया है। यह संगठन दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों का समूह है, जिसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और ब्रिटेन सदस्य हैं।
सीएमएस-01 क्या है?
सीएमएस-01 एक भारतीय उपग्रह है जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान द्वारा लांच किया गया है। इस सेटेलाइट से टेलीकम्यूनिकेशन सुविधाओं का विस्तार होगा। यह 2011 में लांच की गई जीसेट-2 का स्थान लेगा। अगले सात साल तक इस उपग्रह से सेवाएं ली जाएंगी।
इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोवर्स किस क्रिकेटर के हैं?
विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा पार कर लिया। यह उपलब्धि प्राप्त करने वाले वे दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। मशहूर एक्टर ड्वेन जॉनसन, फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, नेमार और लियोनेल मेसी ने इस आंकड़े को पार करने में सफलता पाई है।
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2021 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुनी गई?
2021 के 78 वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स समारोह में नोमैडलैंड ने सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर का पुरस्कार दिया गया। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार इसी फिल्म के लिए क्लो झाओ को मिला।
वे यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली दूसरी महिला निर्देशक हैं। 1984 में बारबरा स्ट्रिसैंड इस पुरस्कार को जीतने वाली पहली महिला निर्देशक थीं।
ऑस्ट्रेलिया में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?
मनप्रीत वोहरा को ऑस्ट्रेलिया में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वोहरा 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं और अभी मैक्सिको में भारत के राजदूत हैं। क्वाड समूह की वजह से ऑस्ट्रेलिया भारत के लिए महत्वपूर्ण देश बन गया है।
विश्व वन्यजीव दिवस किस दिन मनाया जाता है?
3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वन्यजीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस साल की थीम 'वन और आजीविका : लोगों और ग्रह को बनाए रखना' है। पहला विश्व वन्यजीव दिवस 3 मार्च 2014 को मनाया गया था।