सर्वधर्म प्रार्थना सभा तथा गांधी सद्भावना सम्मान समारोह
गांधी जी की विचारधारा पर चलते हुए समाज की उत्कृष्ट सेवा करने वाले गांधीवादी विचारकों को गांधी सद्भावना सम्मान
वर्ष 2022 में सम्मानित व्यक्ति
प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक डॉ. एस.एन. सुब्बाराव (मरणोपरान्त), श्री नेमीचंद जैन (मरणोपरान्त), श्री अमरनाथ भाई जी, गांधी पीस फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री कुमार प्रशांत तथा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के फाउंडर और चीफ पेट्रन श्री डी.आर. मेहता
सम्मान
मुख्यमंत्री द्वारा 5 लाख रुपये की सम्मान राशि, मोमेन्टो, प्रशस्ति पत्र देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित
सर्वधर्म प्रार्थना सभा में बना विश्व रिकॉर्ड
2 अक्टूबर, 2022 को गांधी जयंती एवं अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर प्रदेशभर के करीब 1.5 करोड़ लोगों ने एक साथ मिलकर सर्वधर्म प्रार्थना करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। जिसके लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस, लंदन के प्रतिनिधि प्रथम भल्ला द्वारा मुख्यमंत्री को प्रोविजनल सर्टिफिकेट दिया गया।
जिसके लिए कला एवं संस्कृति विभाग को प्रोविजनल प्रमाण पत्र दिया।