kis-rajya-ne-cinematic-tourism-policy-launch-ki
हाल ही किस राज्य सरकार ने सिनेमैटिक टूरिज्म पॉलिसी का अनावरण किया?
1. गुजरात 2. उत्तर प्रदेश
3. नई दिल्ली 4. उत्तराखंड
उत्तर- 1
3. नई दिल्ली 4. उत्तराखंड
उत्तर- 1
GI टैग
पेठा पुर ब्लॉक प्रिंटिंग, गुजरात
पेठा पुर ब्लॉक प्रिंटिंग, गुजरात
- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 10 सितंबर, 2022 को फिल्म उद्योग के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध करने और उसे विकसित करने एवं पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य में पहली 'सिनेमैटिक टूरिज्म पॉलिस-2022' की शुरूआत की है।
- इस नीति से प्रदेश में निवेश को आकर्षित करना, फिल्म निर्माण के सहारे बुनियादी ढांचा विकसित करना और फिल्म निर्माण में युवाओं के लिए उद्यमशीलता के अवसर और रोजगार क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।
- नीति दस्तावेज के अनुसार, 'राज्य सरकार सभी भाषाओं की फीचर फिल्मों, वृत्तचित्र, वेब और टीवी श्रृंखलाओं को तय मापदंडों पर खरा उतरने के बाद निर्माण लागत या अधिकतम खर्च सीमा के 25 प्रतिशत हिस्से पर वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करेगी।
7वां ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम की मेजबानी कौन-सा देश करता है?
1. पोलैंड 2. रूस
3. स्वीडन 4. जर्मनी
उत्तर- 2
7वां ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम, 2022
Eastern Economic Forum- EEF
- मुख्यालय: व्लादिवोस्तोक में
- आयोजन: 5-8 सितंबर, 2022
- ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम की स्थापना वर्ष 2015 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा की गई। इस फोरम की बैठक हर वर्ष रूस के शहर व्लादिवोस्तोक में आयोजित की जाती है।
- यह फोरम विश्व अर्थव्यवस्था के प्रमुख मुद्दों, क्षेत्रीय एकीकरण, औद्योगिक तथा तकनीकी क्षेत्रों के विकास के साथ—साथ रूस एवं अन्य देशों के सामने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।
- यह रूस और एशिया प्रशांत के देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को विकसित करने की रणनीति पर चर्चा करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच के रूप में उभरा है।
0 Comments
Post a Comment