• 2 अक्टूबर, 2022 को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में विज्ञान भवन नई दिल्ली में स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में राजस्थान को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में उल्लेखनीय कार्यों के लिए विभिन्न श्रेणियों के 6 पुरस्कार प्रदान किए गए।

पुरस्कार


  • राष्ट्रीय फिल्म प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत, रामनगर (बून्दी) को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया।
  • प्रदेश को उत्तर क्षेत्र के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वर्ग में वॉल पेंटिंग अभियान, ओडीएफ प्लस, गोबर धन श्रेणी, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, धूसर जल प्रबंधन, मलीय कीचड़ प्रबंधन में प्रथम पुरस्कार व जैविक कचरा प्रबंधन में द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया।
  • राजस्थान राज्य को ओ.डी.एफ. प्लस की उदीयमान श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर 8वां स्थान मिला।