जब से क्रिकेट का छोटा और दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाला प्रारूप आया है तब से खूब छक्के—चौकों की बौछारें देखने को मिलती है। सच भी है क्रिकेट का जितना छोटा प्रारूप उतने ही अधिक गेंदबाजों की पिटाई। हालांकि क्रिकेट के पुराने स्वरूप यानी टेस्ट की वही उपयोगिता है। लेकिन सीमित ओवरों के सबसे छोटे प्रारूप टी—20 ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है।
पिछले कुछ सालों में रन बनाने की स्पीड़ न केवल बढ़ी हैं बल्कि टीमों भी सर्वोच्च स्कोर के रिकॉर्ड बना रही है। अब गेंदबाजों की खूब पिटाई होती है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे लंबे छक्के की बात करें तो आपके दिमाग में दुनिया के धाकड़ बल्लेबाजों का नाम आएगा। जिनमें क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी, एडम गिलक्रिस्ट, ब्रेंडन मैकुलम, रोतिह शर्मा, किरोन पोलार्ड, एबी डिविलियर्स और जोस बटलर जैसे खिलाड़ियों ने खूब गगनचुम्बी छक्के लगाए और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। लेकिन आपको जानकर अचंभा होगा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड एक गेंदबाज के नाम है, न कि बल्लेबाज के नाम।
तो आइए जानते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के वे पांच बल्लेबाज जिन्होंने सबसे लंबे छक्के लगाए हैं—
ब्रेट ली
आपको जानकर अचम्भा होगा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली के नाम दर्ज है। ब्रेट ली ने यह कारनामा वर्ष 2005 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ एक टेस्ट मैच किया था। उनके द्वारा लगाए गए इस छक्के की दूरी 135 मीटर थी।
मार्टिन गुप्टिल
न्यूजीलैंड के विस्फोटक और सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के नाम दूसरा सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। गुप्टिल ने वर्ष 2012 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी—20 मैच में वेलिंगटन के वेस्टपैक स्टेडियम में एक जोरदार हिट मारा। जो 127 मीटर दूर जाकर गिरा।
मार्क वॉ
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्क वॉ के नाम भी सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड है। उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ पर्थ में एक टेस्ट मैच में डेनियल विटोरी की गेंद को सीधे छक्के पर भेजा जो 120 मीटर दूर जाकर गिरा।
शाहिद अफरीदी
वैसे तो पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम छक्कों का रिकॉर्ड दर्ज है और इस मामले में क्रिस गेल के बाद वह दूसरे बल्लेबाज है जिनके नाम सर्वाधिक छक्के दर्ज है। वह अपने समय के सबसे खतरनाक बल्लेबाज थे। उन्होंने वर्ष 2013 में जोहान्सबर्ग में तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 120 मीटर लंबा छक्का लगाया था।
युवराज सिंह
वर्ष 2011 में भारत को विश्व कप का खिताब दिलाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह का स्थान सबसे लंबे छक्के लगाने वाले में पांचवां स्थान है। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 119 मीटर लम्बा छक्का लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। यह छक्का उन्होंने वर्ष 2007 के पहले टी—20 मैच में जोहान्सबर्ग में ब्रेट ली गेंद पर लगाया।