1909 – इजरायल में तेल
अवीव शहर की स्थापना हुई।
1910 – देश की आज़ादी के
लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले युवा क्रांतिकारियों में से एक अनंत लक्ष्मण
कन्हेरे का निधन हुआ।
1919 – अंतर्राष्ट्रीय
श्रम संगठन की स्थापना की गई।
1921 – रेडियो पर खेल का
पहला सजीव प्रसारण हुआ और पीट्सबर्ग में बॉक्सिंग मैच की लाइव कमेंट्री की।
1930 – ऋषिकेश में स्टील
के तारों से बना लक्ष्मण झूला जनता के लिये खोला गया।
1964 – भारतीय
कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित हो गई थी। मुख्य पार्टी को भारतीय
कम्युनिस्ट पार्टी कहा जाता है और विभाजित हुई दूसरी पार्टी का नाम कम्युनिस्ट
पार्टी (मार्क्सवादी) रखा गया।
1970 – अमेरिका ने
चंद्रमा अभियान के लिए अपोलो 13 कार्यक्रम शुरू
किया।
1976 – स्टीव वॉजनेक का
बनाया पहला ऐपल-1 कंप्यूटर जारी
हुआ।
1997 – केंद्र में 10 महीने पुरानी एच डी देवेगौड़ा सरकार विश्वास
प्रस्ताव हार गई।
2000 – भारतीय मूल की
अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिडी को उनकी पहली रचना इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़ के लिए
पुलित्ज़र पुरस्कार दिया गया था।
2004 - इस्लामाबाद में
भारत के प्रख्यात गायक कलाकार सोनू निगम के कार्यक्रम स्थल के पास एक कार में बम
विस्फोट।
2011 - भारतीय मूल की
अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़' के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार दिया गया था।
11 अप्रैल के दिन जन्में व्यक्तित्व
महात्मा ज्योतिबा
राव फुले को जन्म 1827 में महाराष्ट्र
में हुआ था। वह भारत के महान् विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी व्यक्ति थे।
राष्ट्रपिता
महात्मा गांधी की पत्नी और स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली
कस्तूरबा गांधी का जन्म 1869 में हुआ था।
1887 - जामिनी रॉय -
भारत के प्रसिद्ध चित्रकार।
1904 - कुन्दन लाल सहगल
भारतीय गायक और अभिनेता।
1937 - रामानाथन कृष्णन
- भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से है।
1946 - नवीन निश्चल -
भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे।
1951 – थिएटर और
टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हतंगडी का पुणे में जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं)।
11 अप्रैल को हुए निधन
1977 - फणीश्वरनाथ रेणु,
साहित्यकार ।
1985 – अलबानिया के
पूर्व राष्ट्रपति अनवर खोजा का निधन हुआ।
2009 - हिन्दी के
प्रसिद्ध साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार
विष्णु प्रभाकर का निधन।
2010 – पोलैंड के
राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2010 - कैलाश चंद्र दास,
वैज्ञानिक और भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय
में रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर।