राजस्थान हस्तशिल्प नीति-2022 Rajasthan Handicraft Policy-2022
- 27 August, 2022 को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। इसमें "राजस्थान हस्तशिल्प नीति-2022" का अनुमोदन किया।
नीति के मुख्य बिंदु
- इससे प्रदेश के हस्तशिल्पियों के उत्थान में कार्य किए जाएंगे।
- उन्हें सशक्त बनाते हुए राज्य के विकास में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
- राज्य में रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
- विलुप्त होती हस्तकलाओं को पुनर्जीवित किया जाएगा।
- प्रत्येक वर्ष दिसंबर में राष्ट्रीय स्तर के हस्तशिल्प सप्ताह का आयोजन होगा, जिसमें हस्तशिल्पियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
- हस्तशिल्प की ब्रांड बिल्डिंग, ई-मार्केटिंग के लिए सहायता, सामाजिक सुरक्षा, ऋण की सुविधा, छात्रवृत्ति, मेलों में हिस्सा लेने पर सहायता, क्रॉफ्ट विलेज Craft Village में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, हैंडीक्राफ्ट पार्क, म्यूजियम, डिजाइन सेंटर, विक्रय केंद्र के लिए सहायता, डिजाइन बैंक स्थापना जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किये जाएंगे।
- इसकी राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी का अध्यक्ष उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री, राजस्थान होगा।