राजस्थान में कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती 2022 के 1092 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 19 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुल पद: 1092 (गैर अनुसूचित क्षेत्र 1040 और अनुसूचित क्षेत्र 52)
सार्वजनिक निर्माण विभाग : 488
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग : 368
स्वायत्त शासन विभाग : 236
आयु सीमा:
आवेदक आयु 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुका हो तथा 40 वर्ष का नहीं हुआ हो, परंतु राज्य सरकार की अधिसूचना क्रमांक एफ.7/6/कार्मिक/क/2008 के अुनसार जिस भर्ती वर्ष विशेष में सीधी भर्ती के पदों के लिए भर्ती नहीं हुई हो और यदि कोई आवेदक उस वर्ष की भर्ती में आयु की दृष्टि से पात्र था तो उसे आयु की दृष्टि से पात्र माना जावेगा, किंतु यह छूट 3 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सामान्य वर्ग की महिलाओं को 5 वर्ष की छूट
एससी/एसटी/ ओबीसी/अति पिछड़ा वर्ग/आर्थिक यप से कमजोर वर्ग के पुरूषों को 5 वर्ष की छूट, इन वर्गों की महिलाओं को 10 वर्ष की छूट दी जायेगी।
पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता:
कनिष्ठ अभियंता (सिविल) डिग्रीधारी के पद हेतु
1. भारत के विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय या मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल अभियांत्रिकी में डिग्री या सरकार द्वारा समतुल्य घोषित अर्हता।
2. देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
कनिष्ठ अभियंता (सिविल) डिप्लोमाधारी के पद हेतु
1. किसी मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल अभियांत्रिकी में डिप्लाोमा या इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स द्वारा मान्यता प्राप्त सिविल अभियांत्रिकी में डिप्लोमा जो अध्ययनवृत्ति परीक्षा छूट के प्रयोजन के लिए हो।
2. देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
कनिष्ठ अभियंता (विद्युत) डिग्रीधारी के पद हेतु
1. भारत के विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय या मान्यता प्राप्त संस्था से विद्युत अभियांत्रिकी में डिग्री या सरकार द्वारा समतुल्य घोषित अर्हता।
2. देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
कनिष्ठ अभियंता (विद्युत) डिप्लोमाधारी के पद हेतु
1. किसी मान्यता प्राप्त संस्था से विद्युत अभियांत्रिकी में डिप्लाोमा या इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स द्वारा मान्यता प्राप्त विद्युत अभियांत्रिकी में डिप्लोमा जो अध्ययनवृत्ति परीक्षा छूट के प्रयोजन के लिए हो।
2. देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक/विद्युत) डिग्रीधारी के पद हेतु
1. भारत के विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय या मान्यता प्राप्त संस्था से यांत्रिक/विद्युत अभियांत्रिकी में डिग्री या सरकार द्वारा समतुल्य घोषित अर्हता।
2. देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक/विद्युत) डिप्लोमाधारी के पद हेतु
1. किसी मान्यता प्राप्त संस्था से यांत्रिक/विद्युत अभियांत्रिकी में डिप्लाोमा या इन्स्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स द्वारा मान्यता प्राप्त यांत्रिक/विद्युत अभियांत्रिकी में डिप्लोमा जो अध्ययनवृत्ति परीक्षा छूट के प्रयोजन के लिए हो।
2. देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान एवं राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
परीक्षा शुल्क:
सामान्य वर्ग व क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु आवेदन शुल्क: 450 रुपये
राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक हेतु आवेदन शुल्क: 350 रुपये
समस्त विशेष योग्यजन तथा राजस्थान के एससी/एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क: 250 रुपये
नोट : राजस्थान राज्य से भिन्न अन्य राज्यों के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग का अभ्यर्थी माना जायेगा।
ऑनलाइन आवेदन की तिथि: 21 जनवरी, 2022
अंतिम तिथि: 19 फरवरी, 2022
परीक्षा का माह एवं तिथि: मई, 2022
कैसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार https://rsmssb.rajasthan.gov.
आवेदन की अंतिम तिथि: 19 फरवरी, 2022
पदों एवं आवेदन संबंधी जानकारी के लिए विज्ञापन पढ़ें https://rsmssb.rajasthan.gov.