राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत प्रदेश के आमजन को निरोगी बनाने के लिए 'निरोगी राजस्थान अभियान' 18 दिसंबर, 2019 को 'निरोगी राजस्थान' अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान को जन आंदोलन बनाया, ताकि लोग अपनी जीवनशैली में बदलाव करें और रोगों से बचाव के प्रति जागरूक हो, जिससे वे बीमार ही न पड़े।
इस अभियान का ही पहल है जनता क्लिनिक।
इस अभियान के तहत शहरों में 'जनता क्लिनिक' की शुरूआत मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 18 दिसंबर, 2019 को जयपुर के वाल्मीकि नगर में की, जो प्रदेश का पहला 'जनता क्लिनिक' है।
उद्देश्य
प्रदेश के शहरी क्षेत्रों की कच्ची बस्तियों में रहने वाले गरीब लोगों को अपने घर के नजदीक ही नि:शुल्क अच्छी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में करीब 500 जनता क्लिनिक खोले जाने हैं।
जनता क्लिनिक के माध्यम से आमजन को प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं एवं परामर्श, एएनसी सेवाएं, टीकाकरण सेवाएं, परिवार कल्याण सेवाएं, एनसीडी स्क्रीनिंग सेवाएं, निःशुल्क जांचें (प्राथमिक स्तर), निःशुल्क दवा (प्राथमिक स्तर) आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। साथ ही इन पर लगभग 325 तरह की दवाएं व 8 तरह की जांचें नि:शुल्क की जा रही है।
राजस्थान में अब तक 12 जनता क्लिनिक जयपुर में व 4 जोधपुर में खोले जा चुके हैं। जालोर में 03 अक्टूबर 2021 को इंडस्ट्रीयल एरिया में जनता क्लिनिक शुरू की गई है। इन क्लिनिकों के खुल जाने से प्रदेश के गरीबों एवं जरूरतमंदों को पैसों के अभाव में इलाज से वंचित नहीं होना पड़ रहा है। क्लिनिकों पर मुफ्त में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।