कभी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की धड़कन रहे आलराउण्डर युवराज सिंह ऐसे क्रिकेटर है, हालांकि क्रिकेट विश्व कप 2019 में उनकी अनदेखी की गई जोकि उनके प्रशंसकों के लिए दुख भरी खबर थी। हो सकता है वे जल्दी ही अंतर्राष्टीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दें। युवराज ऐसे क्रिकेटर है जिन्होंने टी—20 विश्व कप में छह गेंदों पर छह छक्के लगाए हैं। जितना उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से जलवे बिखेर हैं उतना ही बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ अफेयर को लेकर भी वह चर्चित रहे हैं। आखिर हेजल ने उनको ऐसा कैच किया कि फिर उनकी जीवनसंगिनी बनने गये।
तो आइए, जानते है किन अभिनेत्रियों के साथ युवराज सिंह का नाम जुड़ चुका है।
जब युवी संग जुड़ा दीपिका पादुकोण का नाम
अगर बॉलीवुड और क्रिकेट की बात करे तो इन दोनों इंडस्ट्रीज का गहरा संबंध रहा है, फिर युवराज कैसे पीछे रह सकते थे। उनके और दीपिका पादुकोण के बीच अफेयर के चर्चे काफी मशहूर रहे थे। यह खबर तब शुरू हुई जब युवराज ने वर्ष 2007 के विश्व कप टी—20 में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद से दीपिका को युवराज के लिए स्टैंड से चीयर करते देखा गया और कई दोनों को साथ देखा गया, लेकिन इनकी दोस्ती ज्यादा दिन नहीं चल सकी।
युवराज सिंह और रिया सेन
बंग ब्यूटी रिया सेन के साथ भी युवराज के अफेयर की खबरे मीडिया में उठी, दीपिका से ब्रेक के बाद युवराज की एक पार्टी के दौरान रिया से मुलाकात हुई। दोनों को एक-दूसरे का हाथ पकड़े-पकड़े हुए भी देखा गया।
युवराज सिंह और मिनिषा लांबा
वर्ष 2011 को तस्वीर से युवराज और मिनिषा के बीच अफेयर की खबर ने जोर पकड़ा, जिसमें मिनिषा और युवराज एक तस्वीर में एक-दूसरे को किस करते हुए देखा गया था। मिनिषा ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि यह तस्वीर में उनका लुक है। इस खबर के बाद मीडिया में इस बात की खूब चर्चा हुई थी।
युवराज सिंह और किम शर्मा
मोहब्बतें फेम गर्ल किम शर्मा को युवराज सिंह की एक्स—लेडीलव के रूप में जाना जाता है। इनके बीच वर्ष 2007 में लव अफेयर के चर्चे चले जो लगभग चार साल तक रहे। हालांकि यह प्यार बीच में ही टूट गया, जिसका कारण युवी की मां को यह रिश्ता पसंद नहीं था।
युवराज सिंह और प्रीति झंगियानी
किम शर्मा के साथ ब्रेक-अप के बाद, युवराज सिंह का नाम एक और मोहब्बतें गर्ल प्रीति झंगियानी के साथ जोड़ा गया। लेकिन इसके बार में ज्यादा कुछ नहीं कहा जाता है।