शेन्निस पलासियोस बनीं मिस यूनिवर्स
- निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस (Sheynnis Palacios) मिस यूनिवर्स 2023 चुनी गई है।
- प्रतियोगिता का आयोजन: 19 नवंबर, 2023 को अल सल्वाडोर की राजधानी सैन सेल्वाडोर में।
- पलासियोस पहली बार निकारगुआ से Miss Universe बनी है।
- भारत की प्रतिनिधि: श्वेता शारदा (चंडीगढ़)
- पहली रनर-अप: एंटोनिया पोर्सिल्ड (थाईलैंड)
- दूसरी रनर-अप: मोरया विल्सन (ऑस्ट्रेलिया)
सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश: फातिमा बीवी
- सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल जस्टिस फातिमा बीवी का 23 नवंबर, 2023 को निधन हो गया।
- फातिमा बीवी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश और पहली मुस्लिम महिला न्यायाधीश के साथ एशिया में भी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश थीं।
कॅरियर
- फातिमा बीवी कानून की डिग्री हासिल करने वाली केरल की पहली महिला थीं।
- उन्होंने 1950 में केरल की निचली अदालत से कॅरियर शुरू किया।
- जिला-सत्र न्यायाधीश के बाद 1983 में वह केरल हाईकोर्ट की न्यायाधीश बनीं।
- उन्हें 1986 में सेवानिवृत्ति के बाद 1989 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया।
- वह इस पद से 1992 में सेवानिवृत्त हुईं।
- उन्हें 1997 में तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया।