राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा लागू की गई योजनाओं की जानकारी विभागीय वेबसाइट बनाकर उपलब्ध करवाई है। जिससे लाभार्थी इनके माध्यम से योजना की संपूर्ण जानकारी, नियम, शर्तें एवं कैसे लाभ उठाए आदि की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देने वाली प्रमुख वेबसाइट्स निम्न हैं-
जन सूचना पोर्टल
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 13 सितंबर, 2019 को राज्य सरकार के कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाने के लिए जन सूचना पोर्टल की शुरुआत की। इस पोर्टल के माध्यम से आमजन को सरकार के 115 विभागों की 257 योजनाओं से संबंधित 559 प्रकार की सूचनाएं उपलब्ध कराई जा रही है। jansoochna.rajasthan.gov.in पोर्टल के माध्यम से आमजन घर बैठे ही योजना के बारे में, उसके लिए पात्रता, दस्तावेज एवं आवेदन करने संबंधी जानकारी के साथ ही योजना से लाभान्वित होने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जन कल्याण पोर्टल
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 18 दिसम्बर, 2020 को जन कल्याण पोर्टल (jankalyan.rajasthan.gov.in) लॉन्च किया। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही सभी योजनाओं, कार्यक्रमों, नीतियों और दस्तावेजों को एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे ज्यादा से ज्यादा आमजन को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल रही है और वे अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
चिरंजीवी पोर्टल
राज्य सरकार द्वारा 1 मई, 2021 से शुरू की गई 'मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना' की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए चिरंजीवी पोर्टल (chiranjeevi.rajasthan.gov.in) बनाया गया है। इस पर योजना की पात्रता, स्वयं द्वारा रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा, योजना से जुड़े प्राइवेट अस्पताल, रजिस्टर्ड परिवार एवं लाभान्वित होने वालों की संख्या आदि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
सामाजिक सुरक्षा एवं छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के जरूरतमंदों को विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इन पेंशन योजनाओ के बारे में अधिक जानकारी पाना चाहते हैं तो इसके लिए लाभार्थी rajssp.raj.nic.in वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, किसान वृद्धजन पेंशन, एकल नारी पेंशन आदि योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
राज्य सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के छात्रों, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं अन्य जरूरतमंदों के लिए कई छात्रवृत्तियां एवं आर्थिक सहयोग के लिए योजनाएं चला रखी है। इनके बारे में विस्तृत जानकारी पाने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की sje.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाकर प्राप्त की जा सकती है।
महिला एवं बालिकाओं के लिए
राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं उन्हें आर्थिक सहयोग देने के लिए कई योजनाएं शुरू की है। इन योजनाओं की पूरी जानकारी wcd.rajasthan.gov.in पर जाकर प्राप्त की जा सकती है।
श्रमिकों को लिए राजकौशल पोर्टल
कोरोना महामारी के दौरान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने श्रमिकों को घर के नजदीक रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए राजकौशल पोर्टल rajkaushal.rajasthan.gov.in तथा ऑनलाइन श्रमिक एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज की शुरूआत की। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के श्रमिकों को आसानी से रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है तथा श्रमिकों की कमी का सामना कर रहे उद्योगों को सुगमता से श्रमिक उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
किसानों के लिए राज किसान साथी पोर्टल
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों की सुविधा के लिए राज किसान साथी पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन से लेकर किसान के खाते में अनुदान के भुगतान तक की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन के बाद भुगतान की स्थिति से किसानों को अवगत करवाने के लिए उनके मोबाइल पर मैसेज भी भेजे जाते हैं। अधिक जानकारी https://rajkisan.rajasthan.
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए वेबसाइट बनाई गई। जिनके उपयोग से आमजन न केवल जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उनके माध्यम से स्वयं योजनाओं में आवेदन कर रहे हैं एवं समस्याओं की शिकायत भी कर रहे हैं।