- दक्षिण अमेरिका के वनों में रबड़, सिनकोना, चंदन, कार्नोबा आदि वस्तुएं प्राप्त होती है।
- सिनकोना पेड़ की छाल से कुनैन नामक दवाई बनाई जाती है। जो मलेरिया के इलाज में सहायक है।
- चिली में विश्व का शुष्कतम मरुस्थल अटाकामा मरुस्थल है।
- रेड इण्डियन दक्षिणी अमेरिका के मूल निवासी थे।
- दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ब्राजील है तथा सबसे छोटा सूरीनाम है।
- ब्राजील कहवा का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। ब्राजील के कहवा के बागों को 'फजेंडा' कहते हैं।
- साओपाउलो विश्व का सबसे बड़ी कहवा मंडी है। ब्राजील का सैंटोस बंदरगाह विश्व का कहवा पत्तन कहलाता है।
- वेनेजुएला में कैरो नदी (ओरीनिको नदी की सहायक) पर स्थित एंजिल नामक झरना विश्व का सबसे ऊंचा झरना (979 मीटर) है।
- अर्जेण्टीना में पम्पास घास के मैदान पाएं जाते हैं।
- दक्षिण अमेरिका में ब्राजील सर्वाधिक कोको—उत्पादक देश है।
- विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला एण्डीज है।
- स्वेज नहर मिस्र में है जो लाल सागर को भूमध्य सागर से जोड़ती है। इस नहर का निर्माण 1869 ई. में किया गया।
- अफ्रीका के कालाहारी मरुस्थल में शुतुरमुर्ग पक्षी पाया जाता है।
- किम्बरले खान (दक्षिण अफ्रीका) विश्व की सबसे बड़ी हीरे की खान है।
- विश्व का सबसे विशाल मरुस्थल सहारा है इसका क्षेत्रफल 84,00,000 वर्ग किमी है।
- अंध महाद्वीप किस महाद्वीप को कहते है? — अफ्रीका महाद्वीप को
- विश्व में हीरा व्यापार का सबसे बड़ा केन्द्र एण्टवर्प है।
- अफ्रीका में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश नाइजीरिया है।
- अफ्रीका एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जिसमें से भूमध्य, कर्क व मकर तीनों रेखाएं गुजरती है।
यूरोप की प्रमुख नदियां—
- यूरोप की सबसे लम्बी नदी वोल्गा है जिसकी लम्बाई 3692 किलोमीटर है।
- इस नदी का डॉन नदी में मिला दिया गया है। जिससे काला सागर से होकर समुद्री जहाज अब यूरोप के भीतरी भागों तक जाने लगे हैं।
- यूरोप की दूसरी सबसे लम्बी नदी एवं सर्वाधिक महत्वपूर्ण नदी डेन्यूब है। जो आस्ट्रिया, बुल्गारिया, स्लोवाकिया, जर्मनी, हंगरी, क्रोएशिया, सर्बिया, मोल्डोवा, यूक्रेन और रूमानिया से होकर बहती हुई काला सागर में गिरती है।
- डेन्यूब नदी के तट पर बुडापेस्ट, वियना और बेलग्रेड बंदरगाह स्थित है।
- टेम्स नदी (इंग्लैंड) — इसका उद्गम कोट्सवोल्ड पर्वत है। यह नदी उत्तरी सागर में गिरती है।
- सीन नदी (फ्रांस)
- फ्रांस के मध्यवर्ती पठारी भाग से निकलकर उत्तर—पश्चिम में बहती हुई इंग्लिश चैनल में गिरती है। पेरिस इस नदी के किनारे पर बसा हुआ है।
- राइन नदी
- स्विट्जरलैण्ड में आल्पस पर्वत से निकलकर जर्मनी व नीदरलैंड्स में बहती हुई उत्तरी सागर में मिलती है।
- एल्बे नदी
- एल्बे नदी का उद्गम चेक गणराज्य के पर्वतीय क्षेत्र में निकलकर जर्मनी में बहती हुई उत्तरी सागर में गिरती है। हैम्बर्ग शहर इस नदी के तट पर स्थित है।
- पो नदी
- पो नदी का उद्गम आल्पस पर्वत के होता है। यह इटली में बहती हुई एड्रियाटिक सागर में गिरती है।
0 Comments
Post a Comment