1520 - फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।
1660 - लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन हुआ।
1676 - बंगाल की खाड़ी के तट पर पूर्वी भारत के उपजाऊ क्षेत्र और महत्वपूर्ण बंदरगाह पुड्डचेरी पर फ़्रांसीसियों का कब्जा हो गया।
1717 - एक फ्रांसीसी व्यापारी पोत "ला कॉनकॉर्ड" पर हमला करके "रानी ऐनी पर कब्जा करने और बदला लेने की बात की।
1757 - ब्रिटेन ने क्लॉस्टर-ज़ेवेन की कन्वेंशन की निंदा की।
1775 - दूसरा महाद्वीपीय कांग्रेस ने औपचारिक रूप से अमेरिकी नौसेना को स्थापित करने की घोषणा की।
1785 - होपवेल की संधि पर संयुक्त राज्य अमेरिका और चेरोकी राष्ट्र के बीच हस्ताक्षर किए गए।
1806 - फ्रांसीसी सैनिकों ने वारसॉ में प्रवेश किया।
1814 - द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।
1821 - पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।
1854 – डच सेना ने बोर्नियो में चीनी विद्रोह को दबाया।
1875 – ब्रिटेन का खोजी वर्ने कैमरून पश्चिमी अफ्रीका पहुँचा।
1893 - न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।
1912 - इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।
1932 – फ्रांस और सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1956 - चीन के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई भारत आए।
1960 – मोरीटानिया ने औपचारिक रुप से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1966 - डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया।
1971 – ईरान के तीन द्वीपों अबू मूसा, तुम्बे बुज़ुर्ग और तुम्बे कूचिक से ब्रिटिश अतिग्रहणकारियों के निकलने के साथ ही ईरान ने इन क्षेत्रों को पुन: अपने नियंत्रण में ले लिया।
1975 – वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इन्होंने 60 टेस्ट में 249 और 102 वनडे में 142 विकेट झटके।
1996 - कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।
1997- प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1999 - एशिया कप हॉकी का ख़िताब दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।
2001 - नेपाल ने माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे।
2002 - कनाडा ने हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
2006 - नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर संधि सम्पन्न।
2007 - दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे गए।
2012 - सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुये।
28 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
1908 - क्लौड लेवी स्ट्रास - एक फ्रांसीसी मानव विज्ञानी और नस्ल विज्ञानी थे |
1927 - प्रमोद करण सेठी - प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक।
1938 - मल्लेशप्पा मदिवालप्पा कलबर्गि - भारतीय लेखक (कन्फर्म नहीं )।
1945 - अमर गोस्वामी - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व उपन्यासकार।
1986 - प्रतीक बब्बर - हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1988 - यामी गौतम - हिन्दी फ़िल्मों एवं धारावाहिकों की एक अभिनेत्री।
निधन
1890- ज्योतिबा फुले- भारत के महान् विचारक, समाज सेवी तथा क्रान्तिकारी।
1939 – बास्केटबॉल के जनक जेम्स नैस्मिथ का निधन हुआ।
1954 – महान भैतिकशास्त्री एनरिको फर्मी का निधन हुआ।
1962 - सी डे - बंगाल के प्रसिद्ध दृष्टिहीन गायक।
1981 - शंकर शेष - हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार तथा सिनेमा कथा लेखक थे।
1989 - देवनारायण द्विवेदी - हिन्दी के प्रमुख उपन्यासकारों में से एक।
1994- भालजी पेंढारकर, प्रसिद्ध मराठी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।