दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए अलवर जिला कलक्टर को किया राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित
- 3 दिसंबर, 2022 को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के अलवर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को वर्ष 2022 के लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार से सम्मानित किया।
- यह पुरस्कार उन्हें जिले में दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर एवं उनके कल्याण के लिए नवाचार द्वारा दिव्यांग सशक्तीकरण की दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया।
- भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा यह पुरस्कार प्रतिवर्ष देशभर में दिव्यांगजनों के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले केवल एक जिले को प्रदान किया जाता है।