वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप 2022 World Wrestling Championships 2022
- आयोजन: सर्बिया के बेलग्रेड में 10 सितंबर से 18 सितंबर तक
- 28 वर्षीय भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने दूसरी बार वर्ल्ड चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता। उन्होंने यह पदक 53 किलोग्राम भार वर्ग में जीता है।
- विनेश ने मौजूदा यूरोपीयन चैम्पियन स्वीडन की मालमग्रेन Jonna Malmgren का हराया।
- फोगाद विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप Wrestling World Championships में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है। यही नहीं वह कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन बार पदक विजेता रही है।
- इससे पूर्व विनेश ने वर्ष 2019 में कजाकिस्तान के नूर सुल्तान में कांस्य पदक अपने नाम किया।
विनेश फोगाट Vinesh Phogat
- जन्म 25 अगस्त, 1994 को हरियाणा के बलाली गांव में हुआ।
- पिता स्वर्गीय श्री राजपाल सिंह फोगाट और माता प्रेम लता फोगाट। पिता की मृत्यु होने के बाद उनकी मां ने ही उनका पालन-पोषण किया। उन्हें कुश्ती का प्रशिक्षण चाचा महावीर सिंह फोगाट ने दिया, जो द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता है।
- गीता और बबीता फोगाट उनकी चचेरी बहनें हैं।
- उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नई दिल्ली में वर्ष 2013 में एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप से की।
- वर्ष 2016 में आमिर खान ने उनके जीवन पर बायोपिक फिल्म 'दंगल' बनाई।
- उन्होंने पहलवान सोमवीर राठी से 13 दिसंबर, 2018 को शादी की।
- वे दोनों भारतीय रेलवे में कर्मचारी हैं, इसी दौरान उनके बीच प्यार हुआ।
- वह कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान है।
- वर्ष 2019 में उन्हें भारत की पहली महिला एथलीट के रूप में माना गया, जिन्हें लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के लिए नामांकित किया गया।
- विनेश प्रसिद्ध भारतीय पहलवान और वरिष्ठ ओलंपिक कोच महावीर सिंह फोगाट की भतीजी है।
पुरस्कार
- वर्ष 2016 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।
- अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पहलवान विनेश फोगाट, रोहित शर्मा, मनीका बत्रा, मरियप्पन और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020
- वर्ष 2020 में स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर का पुरस्कार (व्यक्तिगत) जीता।
कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रदर्शन
- वर्ष 2014 में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की फ्रीस्टाइल 48 किलोग्राम भार वर्ग में इंग्लैंड की याना रैटिगन को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।
- गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में 50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
- बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
एशियन गेम्स में प्रदर्शन
- वर्ष 2014 में
- वर्ष 2018 में जकार्ता में हुए एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीता (यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला पहलवान)
एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप
- नई दिल्ली में वर्ष 2013 में हुई एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में महिलाओं की फ्रीस्टाइल 52 किलोग्राम भार वर्ग में उन्होंने थाईलैंड की थोकाव श्रीप्रपा को हराकर कांस्य पदक जीता।
- वर्ष 2015 में दोहा में हुई एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में उन्होंने रजत पदक जीता।
- वर्ष 2017 में नई दिल्ली में 55 किलो वर्ग में रजत पदक जीता।
- वर्ष 2019 में 53 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता
राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप
- वर्ष 2013 में विनेश ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता।
यासर डोगू इंटरनेशनल 2019
- रूस की एकातेरिना पेालेशचुक को हराकार स्वर्ण पदक जीता।
- जनवरी, 2020 में रोम रैंकिंग सीरीज में लुइसा एलिजाबेथ वाल्वरडे को हराकर स्वर्ण पदक जीता