अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
Author -
personDivanshuNews
September 30, 2022
0
share
America svatantrata sangram se sambandhit mahatvpuran tathya
1492 ई. में क्रिस्टोफर कोलम्बस द्वारा अमेरिकी मार्ग की खोज की गई।
जेम्स टाउन
अंग्रेजों ने 1607 ई. में अमेरिका महाद्वीप में अपनी पहली बस्ती जेम्स टाउन में बसायी।
अमेरिकी बस्तियों पर इंग्लैण्ड के नियंत्रण की शुरूआत 1624 ई. में हुई। अंग्रेजों ने वर्जीनिया में तम्बाकू निषेध कानून लागू किया, जिसके अनुसार विदेशी जहाजों के प्रयोग को वर्जित कर दिया।
1651 ई० में नेवीगेशन एक्ट लागू किया गया।
इंग्लैण्ड के प्रधानमंत्री ग्रिनविले ने 1764 ईस्वी में शुगर एक्ट पारित किया।
ग्रिनविले सरकार द्वारा 1765 ई. में स्टाम्प एक्ट पारित किया, जिसका अमेरिका में घोर विरोध किया।
1766 ई. में प्रधानमंत्री राकिंघम द्वारा स्टाम्प एक्ट को समाप्त कर दिया गया।
1767 ई. में टाउनशैड कर लागू किए गए। जिसके तहत उसने 5 वस्तुओं (चाय, शीशा, कागज, रंग और सिक्का धातु) पर सीमा शुल्क लगाया।
5 मार्च, 1770 ई. में बोस्टन हत्याकाण्ड की घटना घटित हुई।
16 दिसम्बर, 1773 ई. बोस्टन टी पार्टी की घटना सेमुअल एडम्स के नेतृत्व में हुई।
5 सितम्बर, 1774 ई. को फिलाडेल्फिया में प्रथम महाद्वीपीय कांग्रेस का आयोजन किया गया।
प्रथम महाद्वीपीय कांग्रेस में जार्जिया उपनिवेश ने भाग नहीं लिया, केवल 12 उपनिवेशों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
19 अप्रैल, 1775 ई. को लेक्सिंगटन हत्याकाण्ड की घटना घटित हुई। इस घटना से अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम का प्रारम्भ माना जाता है।
10 मई, 1775 ई. को फिलाडेल्फिया में दूसरा महाद्वीपीय कांग्रेस का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता बोस्टन के धनी व्यापारी जॉन हैनकॉक ने की। इसमें टॉमस जैफरसन, बेंजामिन फ्रैंकलिन जैसे महान नेता उपस्थित थे। इस कांग्रेस ने जार्ज वाशिंगटन को अमेरिकी सेनाध्यक्ष चुना।
अमेरिकी घोषणा पत्र
अमेरिका के 13 उपनिवेशों के प्रतिनिधियों ने 4 जुलाई, 7176 ई. को फिलाडेल्फिया में अमेरिकी घोषणा पत्र तैयार किया।
अमेरिका के स्वतंत्रता के घोषणा पत्र को टॉमस जेफरसन, जॉन एडम्स, बेंजामिन फ्रेंकलिन, रॉजर शरमन और राबर्ट लिविंग स्टोन ने तैयार किया।
स्वतंत्रता की घोषणा करने के कारण, 4 जुलाई के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका निभाने वाले विचारक व दार्शनिक जेम्स ओटिस, सेमुअल एडम्स, जैफरसन और टॉमस पेन थे।
टॉमस पेन ने 1776 ई. में कॉमनसेंस नामक किताब लिखी, जिसमें अंग्रेजी शोषण पर कठोर आघात किया।
अमेरिका के सेनापति जॉर्ज वाशिंगटन ने सोरागोटा की लड़ाई में अंग्रेजों को हराकर आंदोलन की दिशा बदल दी, इसी के बाद फ्रांस, स्पेन, हॉलैण्ड अमेरिका के पक्ष में उतरे।
यार्कटाउन नामक स्थान पर जॉर्ज वाशिंगटन ने कॉर्नवालिस को आत्म समर्पण करने पर मजबूर कर दिया।
3 दिसंबर, 1783 ई. को पेरिस की संधि हुई। अमेरिकी बस्तियों की स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।
अमेरिकी स्वतंत्रता के बाद विश्व में पहली बार लिखित संविधान, शक्ति पृथक्करण सिद्धांत, संघीय शासन व्यवस्था न्यायपालिका की सर्वोच्चता, अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली, व्यापक मताधिकार का प्रयोग अमेरिका ने ही दिया।