नटराज की प्रसिद्ध कांस्य प्रतिमा किस कला का सुंदर उदाहरण है ?
- चोल कला का
सांची का स्तूप किसने बनवाया था ?
- सम्राट अशोक ने
तमिलनाडु में महाबलीपुरम मंदिर किसके शासनकाल में बनाया गया ?
- पल्लवों के
सिंधु घाटी के लोग किस वृक्ष की पूजा करते थे ?
- पीपल की
प्रसिद्ध चीनी यात्री फाह्यान किसके शासनकाल में भारत आया था ?
- चन्द्रगुप्त द्वितीय (विक्रमादित्य)
हर्षचरित किसने लिखी थी ?
- बाणभट्ट
लुम्बिनी किसका जन्म स्थल है ?
- गौतम बुद्ध
कौन सा प्राचीन राजवंश अपनी नौसैनिक शक्ति के लिए प्रसिद्ध था?
- चोल
अजंता और ऐलोरा की गुफाएं किस राज्य में स्थित हैं ?
- महाराष्ट्र
अष्टाध्यायी के लेखक कौन थे ?
- पाणिनी
पहली बौध्द परिषद् (संगीति) कहां पर आयोजित हुई थी?
- राजगृह (गिरिव्रज)
लोगों से सीधे संपर्क रखने वाला/सीधे बात करने वाला राजा कौन था ?
- सम्राट अशोक
सबसे प्राचीन वेद कौन सा है ?
- ऋग्वेद
आर्यभट्ट किस शासक के समकालीन था ?
- चन्द्रगुप्त द्वितीय के
श्रीनगर किस नदी के किनारे बसा हुआ है ?
- झेलम नदी के
जयपुर किसने स्थापित किया था ?
- सवाई जयसिंह
राजस्व (मालगुजारी) सुधार शुरू करने में अकबर की सहायता किसने की थी ?
- टोडरमल
मनसबदारी प्रथा किसने चलाई थी ?
- अकबर ने
चंगेज खां किसके शासनकाल में सिंधु नदी पर पहुंचा था ?
- इल्तुतमिश
जहांगीर ने किस कला को संरक्षण दिया?
- चित्रकला
आइने अकबरी किसके द्वारा लिखा गया था ?
- अबुल फजल
दिल्ली पर राज करने वाली पहली और एकमात्र महिला सुल्तान कौन थी ?
- रजिया सुल्तान
पानीपत की प्रथम लड़ाई किनके बीच हुई थी ?
- बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच
पानीपत का प्रथम युद्ध कब हुआ?
- 1526 ई. में
विजयनगर साम्राज्य का पतन किस लड़ाई के कारण हुआ?
- तालिकोटा की लड़ाई
सूर्य मंदिर कहां स्थित है ?
- ओडिशा में
विजय स्तंभ कहां स्थित है ?
- चितौड़गढ़ में
तलवंडी किस सिक्ख गुरु से संबंधित है ?
- गुरुनानक
टीपू सुल्तान की राजधानी कहां थी ?
- श्रीरंगपट्टनम
‘ग्रांड ट्रंक रोड’ का निर्माण किसने करवाया था ?
- शेरशाह सूरी ने
फतेहपुर सीकरी का निर्माण किस मुगल बादशाह ने करवाया था ?
- अकबर ने
अकबरनामा के लेखक कौन थे ?
- अबुल फजल
हर्षवर्धन के शासनकाल में शिक्षा की सर्वश्रेष्ठ व्यवस्था किस स्थान पर थी ?
- नालंदा में
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर कौन थे ?
- महावीर स्वामी
मेगस्थनीज किसके शासनकाल में भारत आया था ?
- चन्द्रगुप्त मौर्य के
रजिया सुल्तान किसकी बेटी थी ?
- इल्तुतमिश की
जातक ग्रंथ है ?
- बौद्ध धर्म से संबंधित
गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम धर्माेपदेश कहां दिया ?
- सारनाथ में
हर्षवर्धन किस चालुक्य शासक से पराजित हुआ था ?
- पुलकेशियन द्वितीय से
भारत में गुलाम वंश की स्थापना किसने की थी ?
- कुतुबुद्दीन ऐबक
‘अंगकोरवाट’ कहां स्थित है ?
- कम्बोडिया में
कलिंग विजय के उपरांत अशोक महान ने किस धर्म को अंगीकार कर लिया था ?
- बौद्ध धर्म को
मुगल साम्राज्य की राजधानी आगरा से दिल्ली किसने स्थानांतरित किया ?
- शाहजहां ने
बाबर का वास्तविक नाम क्या था ?
- जहीरूद्दीन
श्रवणबेलगोला में गोमतेश्वर की मूर्ति का निर्माण किसने करवाया था ?
- चामुंडराय
कुषाण काल में सबसे अधिक विकास किस क्षेत्र में हुआ था?
- कला के क्षेत्र में
श्रीरंगपट्टनम में अंग्रेजों ने किसे पराजित किया था ?
- टीपू सुल्तान को
किस पल्लव वंशीय शासक ने ‘मत्तविलास प्रहसन’ नाटक की रचना की थी ?
महेन्द्रवर्मन प्रथम
‘मत्तविलास प्रहसन’ में किन पर व्यंग्य किया गया है?
- कापलिकों और भिक्षुओं पर
गुप्त संवत् का प्रचलन किस राजा ने किया था ?
- चन्द्रगुप्त प्रथम
चंगेज खां किस देश का निवासी था ?
- मंगोलिया का
बंगाल के पाल वंश का संस्थापक कौन था ?
- गोपाल
दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान ने सर्वप्रथम स्थायी सेना का निर्माण किया ?
- अलाउद्दीन खिलजी
अकबर द्वारा निर्मित ‘बुलन्द दरवाजा’ कहां है ?
- फतेहपुर सीकरी (आगरा)
‘ब्लैक पगौडा’ के नाम से कौन सा मंदिर विख्यात है ?
- कोणार्क मंदिर
भारत के महान विधि निर्मता कौन थे ?
- मनु
कालीबंगन किस प्रदेश में स्थित है ?
- राजस्थान
महमूदशाह को पराजित कर मालवा पर विजय के उपरांत ‘विजय स्तंभ’ का निर्माण किसने करवाया था ?
- राणा कुंभा
दिल्ली के लाल किले में मोती मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था ?
- औरंगजेब ने